
योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं

एडिटर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि अजय जामवाल एवं सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के तैल चित्र पर माला पहनाकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में श्री जामवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की समाज के प्रति अपनी भूमिका है। उन्होंने युवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे धर्मांतरण, नशा एवं पलायन जैसे विषयों पर चिंतन करने की आवश्यकता बताई एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आपस में सामंजस्य बनाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए कहा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते,

कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, डिण्डोरी जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत डिण्डोरी अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कृष्णा पंजवानी बम्हनीनगर पंचायत अध्यक्ष मीना हरदहा, पूर्व विधायक देवसिंह सैयाम,रामप्यारे कुलस्ते, पंडित सिंह धुर्वे, डॉ शिवराज शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कोकडिया, डॉ विजय आनंद मरावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय सर्वटे, जिला पंचायत सदस्य जगत मरावी, कौशल्या मरावी, डॉ. मुकेश तिलगाम शामिल रहे।











