
हरदोई में “एक #राष्ट्र, एक #चुनाव” पर प्रबुद्ध समागम आयोजित, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रखे विचार,नगर के जे.के. पब्लिक स्कूल में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि समाज में बड़े विचारों को स्थापित करने में प्रबुद्ध वर्ग का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि 2014 में सशक्त नेतृत्व को समर्थन देकर प्रबुद्ध वर्ग ने देश को नई दिशा दी, और अब “एक राष्ट्र, एक चुनाव” जैसे विषय पर समाज को जागरूक करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह विचार नया नहीं है, बल्कि 1951 से 1967 तक भारत में एक साथ चुनाव की परंपरा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार ने इस विषय पर 2023 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया, जिसने व्यापक जन-संवाद व विशेषज्ञों से परामर्श कर संभावनाएं टटोलीं। मंत्री ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जो संविधान की दुहाई देते हैं, उन्होंने ही सत्ता बचाने के लिए संशोधनों की आड़ में लोकतंत्र को कमजोर किया।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से देश का अरबों रुपया बचेगा, जिसे युवा वर्ग के विकास में लगाया जा सकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने इसे सकारात्मक विचारों की दिशा में प्रबुद्ध वर्ग का सार्थक कदम बताया और कहा कि यह समागम देश के सशक्त भविष्य की नींव रखेगा।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग का यह समागम सकारात्मक सोच को दिशा देगा और विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने हेतु निर्णायक मुद्दों के समाधान की ओर प्रेरित करेगा।कार्यर्क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्र, प्रोफेसर वी डी शुक्ला, उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, कार्यक्रम संयोजक अविनाश मिश्रा, जिला सह समन्वयक महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, आर आर इंटर कॉलेज प्रबंधक कीर्ति सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, मंत्री नीतू चंद्रा, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, सत्यम शुक्ल, सोशल मीडिया संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक अनुराग मिश्रा, डॉ चित्रा मिश्रा, अनुपमा सिंह, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, निधि सिंह, अंकित पांडे, शुभम्, पंकज सिंह, गोपाल अग्रवाल, आशीष शुक्ला, बॉबी गुप्ता, एनजीओ संयोजक मुकुल सिंह, अनुराधा मिश्रा, चेतना शुक्ला, पारिशा तिवारी, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।