
*केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के विदिशा ज़िले में डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत बनवाई अपनी किसान आईडी*
*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा डिजिटल कृषि मिशन की शुरुआत की गई है- शिवराज सिंह*
*मिशन का उद्देश्य किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और तकनीक-सक्षम बनाना है- शिवराज सिंह*
*सभी किसानों की एक डिजिटल पहचान होगी, उनको फार्मर आईडी प्रदान की जाएगी, जिसमें किसानों की खेती संबंधी सभी जानकारियां एक ही स्थान पर रहेगी*
*अब तक देश में 5.5 करोड़ से अधिक किसानों की आईडी बन चुकी, जिसमें म.प्र. के 78 लाख किसान शामिल- शिवराज सिंह*
*केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों से एक जगह सारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी बनवाने की अपील की*












