ताज़ा ख़बरें

लोकतंत्र व संविधान को ताक पर रख देश में तानाशाही थोपना चाहती है भाजपा: धर्मराज सिंह

लोकतंत्र व संविधान को ताक पर रख देश में तानाशाही थोपना चाहती है भाजपा: धर्मराज सिंह

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान और बेहाल है। सरकार ने न केवल महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी है, बल्कि पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार के जो सपने दिखाए थे, उन्हें पूरा न कर उन युवाओं की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है। उक्त विचार देवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भिटौली खुर्द, खेवलिया, टंटा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार राजनीतिक लाभ के लिए देश और प्रदेश को संविधान व लोकतंत्र से हटाकर तानाशाही की ओर ले जा रही है। देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास हो रहा है।

विधायक धर्मराज सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, अपराध बेलगाम हो चुके हैं और किसानों से लेकर नौजवान तक हर कोई परेशान है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में महंत गंगाप्रसाद, अरुण यादव, अनिल यादव, अमर यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!