खेलों बढ़ो अभियान से जुड़कर खिलाड़ी बना सकते अपना करियर
खेलों बढ़ो अभियान के तहत छात्र- छात्राओं किया जागरूक
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खेल एवं युवा कल्याण विभाग खरगोन द्वारा “खेलों बढ़ो अभियान योजना” का क्रियान्वयन 4 चरणो किया जा रहा है। जिसके तहत 12 अप्रैल को प्रथम चरण में स्कूलों एवं काँलेज छात्र छात्राओं को खेलों के महत्व बताते हुए जागरूक करने का कार्यक्रम जिला खेल अधिकारी पवी दुबे के दिशा निर्देशन में आदित्य विधा विहार हायर सेकेण्डरी स्कूल खण्डवा रोड़ में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम खरगोन ब्लॉक समन्वयक जितेन्द्र हिरवे ने छात्र छात्राओं को खेलों बढ़ो अभियान के बारे में विस्तार से बताया और योजना से जुड़कर अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। खरगोन स्टेडियम मैदान पर सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान पर हाँकी, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, मलखम्ब, योगा विभागीय कोचों द्वारा पुरे साल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। बास्केटबॉल कोच उच्छमसिंह रावत, एथलेटिक्स कोच श्रीमती ज्योतिबाला रावत, योग गुरु भानुप्रताप दंसौदी, हाँकी कोच राकेश अंथनकर ने अपने खेलों की उपलब्धियां और बारिकियो से छात्रों को अवगत कराते हुए प्रोत्साहित किया एवं कहा कि इस योजना का लाभ सभी स्कूल छात्र छात्राएं उठाएं और खेलों में अपना करियर बनाएं।
इस अवसर पर स्कूल के खेल शिक्षक यज्ञदत वर्मा, रितिक भालसे समन्वयक सेगांव स्वाति शर्मा उपस्थित रहें। अतं में स्कूल प्राचार्य अमन संचाग ने इस योजना की सराहना करते हुए विभाग और कोचों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
टीबी मुक्त पंचायत की दिशा में पेंड्रा में जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
19 hours ago
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने ग्राम कालमुखी पहुंचकर क्षेत्र वासियों से मुलाकात कर लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान।
19 hours ago
*खण्डवा पुलिस का वारंटियों के धरपकड़ का अभियान “ऑपरेशन खोज” लगातार जारी, तामिल हुए 08 वर्ष पुराने प्रकरण के 1000 – 1000 रुपये के ईनामी 02 स्थायी वारण्ट*
19 hours ago
*साईं झूलेलाल केवल जल के देवता नहीं, बल्कि चेतना के प्रकाश हैं-शेहरा वाले साईं*
19 hours ago
ग्राम सोनगीर में 17 अगस्त से होगा पांच दिवसीय परचरी पुराण कथा का आयोजन
19 hours ago
दुर्गादास जयंती पर शहर में निकला भव्य चल समारोह, पीली साड़ी और केसरिया साफे में नजर आया राठौर समाज।
19 hours ago
*खण्डवा निवासी अजीत कुमार जैन का इन्दौर में देहदान*
19 hours ago
भोपाल में स्वाधीनता पर्व के मुख्य परेड समारोह का संचालन करेंगे खंडवा के विनय उपाध्याय।
19 hours ago
तिरंगों से सजा खंडवा, सड़कों पर गूंजा देशभक्ति का जयघोष।
19 hours ago
बड़ौद में देशभक्ति के उत्साह के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा स्कूली बच्चों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश