खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की छापामार कार्यवाही
07 खाद्य प्रतिष्ठानों से संग्रहित किये खाद्य पदार्थों के नमूने
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत खरगोन जिले में विक्रय किए जाने वाले जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा श्री संदीप यादव के निर्देशानुसार निरीक्षण, जाँच, प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशन में 12 अप्रैल को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की द्वारा फास्ट फुड्स एवं स्ट्रीट फुड्स संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। संस्थानों में उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय करना, खाद्य पदार्थ निर्माणकर्ता कर्मचारियो की व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वच्छ-पात्रों का उपयोग,स्वयं एप्रान, ग्लव्ज एवं कैप पहनने का प्रशिक्षण दिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरसिंह सोलंकी ने बताया कि फास्ट फुड्स को तैयार करने उपयोग किये जा रहे रॉ-मटेरियल की गुणवत्ता का प्राथमिक परीक्षण किया गया। फास्ट फुड्स में मोनो सोडियम ग्लूकोमेट, खाद्य रंग, आर्टिफिशियल स्वीटनर की मात्रा सीमित रूप से उपयोग करने की समझाईश दी गई तथा खाद्य पदार्थ का उचित रख रखाव करने की भी जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम में उपस्थित खाद्य प्रतिष्ठान के खाद्य कारोबारियों ने खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं।
निरीक्षण के दौरान मनपसंद चाट हाउस स्टेशन रोड़ बड़वाह से सोयाबीन तेल एवं पानी पतासे, गुरुकृपा चायनीय महेश्वर रोड़ बडवाह से रेड चीली साॅस एवं नूडल्स, भगवान भाई चायनीस सेन्टर मेन रोड करही तहसील महेश्वर से सोयबीन तेल एवं विनेगर, श्री ज्यूस एण्ड चायनीज मेंन रोड़ करही सें ग्रीन चीली साॅस, श्री गणेश चायनीज एव पावभाजी मेन रोड़ मण्डलेश्वर से सोयाबीन तेल का, जय महाकाली चाट सेन्टर मेन रोड़ मण्डलेश्वर से पानी पुरी एवं पानी पुरी के पानी का, इण्डियन केफे एण्ड रेस्टोरेन्ट धामनोद रोड़ महेश्वर से नुडल्स का नमूना सग्रंहित किया गया है।
खाद्य पदार्थों के नमूने जाॅच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजेे गये है। जाॅच में खाद्य सामग्री के नमूने अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरूद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जायेगी। आगामी समय में समस्त जगह विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में श्री आरआर सोंलकी एवं श्री एनएस सोंलकी खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक युवा अधिवक्ता विजय चौधरी का हार्ट अटैक से निधन
5 hours ago
*थाना पिपलोद पुलिस द्वारा 05 माह से फरार चल रहे किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुणे महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।*
5 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान अंतर्गत पुलिस लाइन ग्राउंड मे वॉलीबॉल मैच आयोजित कर नशे से दुरी हेतु शपथ दिलाई जाकर किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।*
5 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम मे आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान श्री दादाजी मेले मे लगने वाले भंडारे की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर भंडारा आयोजकों की बैठक कि गई आयोजित।*
5 hours ago
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत नौवे दिवस विद्यालय, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक स्थान, सिनेमा घर मे लघु फ़िल्म दिखा कर, पम्पलेट वितरण कर एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
6 hours ago
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री संजय यादव जी का आकस्मिक निधन
16 hours ago
किल्लोद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन
16 hours ago
*किशोर प्रेरणा मंच का राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” का ऑडिशन सम्पन्न*
16 hours ago
लोकसभा में गूंजा खंडवा के किसानों का मुद्दा, एनएचबी का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की मांग।
16 hours ago
नवीन नगर निगम कार्यालय भवन में श्री सत्यनारायण भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन एवं कन्या पूजन संपन्न