
*काव्य के माध्यम से भारतीय नववर्ष का किया स्वागत*
खंडवा।। अखिल भारतीय साहित्य परिषद तहसील इकाई के तहत तहसील अध्य्क्ष दीपक चाकरे के संयोजन में रामेश्वर रोड़ स्थित उपमन्यु हाल में भारतीय नववर्ष का स्वागत करते हुए सरस काव्यपाठ का आयोजन किया गया। अभासा परिषद तहसील प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील चौरे उपमन्यु ने की। मुख्य अतिथि वर्षा उपाध्याय एवं देवेंद्र जैन थे। विशिष्ठ अतिथि तारकेश्वर चौरे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश जी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर किया। वही दीपक चाकरे ने सभी उपस्थित कवियों का स्वागत पुष्पहार से किया।अखिलेश सांवले ने शानदार रचना से काव्यपाठ का शुभारंभ किया। ख्यात शायर प्रशांत अय्यर ने यादगार ग़ज़ल सुनाई जो सभी को हृदय में उतर गई। भूपेंद्र मौर्य ने सन्चालन के साथ ही हास्य कविता के माध्यम से श्रवणीय हास्य बिखेरा। योगिता पंवार ने सुमधुर आवाज में सांई भजन से माहौल भक्तिमयी कर दिया। वरिष्ठ कवित्री मंगला चौरे ने स्मरणीय काव्यपाठ किया। तारकेश्वर चौरे ने दोहे सुनाकर आनन्दित कर दिया। मुख्यातिथि वर्षा उपाध्याय ने मां पर कविता सुनाई जिससे वातावरण ममतामयी हुआ। देवेंद्र जैन ने पहली बार निमाड़ी में काव्यपाठ कर सबका मन लूट लिया। अध्यक्षता कर रहे सुनील उपमन्यु ने अपने उद्बोधन में भारतीय नववर्ष पर अपने विचार व्यक्त कर रचना सुनाई उन्होंने कहा कि दूसरे के बदलावों पर क्या टिप्पणी करें,हम अपने में ही बदलाव करें। पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कवि अरुण सोनी एवं दीपक चाकरे ने भी भारतीय नववर्ष पर रचनापाठ कर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ जगदीश चंद चौरे जी एवं साहित्य में रुचि रखने वाले सुधि श्रोता उपस्थित हो आनन्दित हुए। संचालन भूपेंद्र मौर्य एवं आभार अखिलेश साँवले ने माना।