ताज़ा ख़बरें

मुंह में लाल या सफेद चकत्ते हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत।डॉक्टर हर्ष विजय सिंह

नियमित दंत परीक्षण कराते रहें

सावधानी ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है ।नियमित जांच कराते रहने से कई गंभीर जान लेवा बीमारियों से बचा जा सकता है।यह कहना है जनपद के विख्यात दंत चिकित्सक डॉक्टर हर्ष विजय सिंह का ।उन्होंने बताया कि लापरवाही से मुंह का कैंसर दांतों में सड़न जबड़ों का विकार(t m j) जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं।डॉक्टर हर्ष विजय सिंह ने बताया कि कई बार लापरवाही से मुंह में लाल सफेद चकत्ते मुंह का कम खुलना टेढ़े मेढे दांत और दांतो। का बाहर निकलना जैसी गंभीर बीमारियां हो जाती हैं हर समय सावधानी ही इनसे बचाव कर सकता है सावधानी में हमे नियमित अपने दांतों की जांच कराते रहना चाहिए।और शाम को ब्रश से सफाई और कुल्ले नियमित करना चाहिए।गुटखा तंबाकू खैनी आदि से परहेज करना चाहिए ।गुटखा तंबाकू खैनी कैंसर का कारण बन सकता है।नियमित जांच कराते रहने से गुटका तंबाखू खैनी से परहेज करने और नियमित सही तरीके से ब्रश करने से दांतो की कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।दांत हर मनुष्य के लिए जीवन भर सुरक्षित रखना हमारे सुखी जीवन का आधार हो सकता है।जनपद के विख्यात दंत चिकित्सक डॉक्टर हर्ष विजय सिंह ने दांतों को कैसे रखें सुरक्षित और स्वस्थ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!