कटनीमध्यप्रदेश

कटनी के इंडस्ट्रियल एरिया में 15 मिनट की अवधि के भीतर इंडस्ट्रीज मलिक ने जमा किया नगर निगम का किराया चेक मिलने के बाद नहीं की गई तालाबंदी की कार्यवाही* 

कटनी के इंडस्ट्रियल एरिया में 15 मिनट की अवधि के भीतर इंडस्ट्रीज मलिक ने जमा किया नगर निगम का किराया चेक मिलने के बाद नहीं की गई तालाबंदी की कार्यवाही* 

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

*इंडस्ट्रियल एरिया में अन्य इंडस्ट्रीज मालिकों से किराया वसूलने राजस्व अधिकारी कर रहे हैं प्रयास*

कटनी-  कटाए घाट इंडस्ट्रीज एरिया में किराया वसुलने नगर निगम के अधिकारियों के पहुंचने से पूर्व ताला लगाकर रफू चक्कर हुए मालिक ने अंततः चेक के माध्यम से किराया जमा कर दिया।

नगर निगम राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक अपनी भारी भरकम राजस्व टीम के साथ किराया वसुलने सोमवार की दोपहर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे थे। अधिकारियों को पहुंचने से पूर्व ही मालिक इंडस्ट्रीज में ताला लगाकर रफू चक्कर हो गया था। अधिकारियों द्वारा फोन लगाए जाने पर मोबाइल बंद बता रहा था।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि डिलाइट टेंट इंडस्ट्रीज के मालिक मनजीत सिंह नगर निगम में किराया जमा नहीं नहीं कर रहे थे। सोमवार की दोपहर 12:00 बजे भी उनसे मुलाकात कर सूचना दी गई लेकिन किराया देने से इनकार कर दिया।इसके बाद निगम अधिकारी पूरे लाव लश्कर के साथ तालाबंदी करने इंडस्ट्रीज पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 2 लाख 52 हजार किराया की राशि वसूलनी है। इंडस्ट्रीज मलिक मनजीत सिंह को 15 मिनट का समय दिया गया था।15 मिनट के भीतर मंजीत सिंह इंडस्ट्रीज पहुंचे और राजस्व अधिकारी को चेक दे दिया। राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक ने बताया कि चेक मिलने के बाद आगे की कार्यवाही नहीं की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!