
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
श्री शनि अमावस्या आज, दर्शन कर करे अपने दुखों का निवारण,
शनि अमावस्या पर भवानी माता रोड स्थित शनि मंदिर में धार्मिक उत्सव के साथ मनेगा महोत्सव आज,
खंडवा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भवानी माता रोड स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में श्री शनि अमावस्या उत्सव धार्मिक उल्लास के साथ 29 मार्च शनिवार को मनाया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में इस मंदिर में विराजमान शनिदेव की प्रतिमा को 100 वर्ष से भी अधिक हो चुके हैं। यह मूर्ति चमत्कारी एवं मनोकामना पूर्ण करने वाली है। जिन राशि वालों को शनि की महादशा, शनि अंतर, परंतर दशा, साढ़े साती, अढ़ैया व राहू-केतु दशा अनिष्ठ चल रही है उनको चाहिए कि अपने स्वकल्याणार्थ शनि अमावस्या पर शनि मंदिर पहुंचकर शनि देव का अपने हाथों से तेल स्नान अभिषेक व दान करें। शनि दान में काला कपड़ा, काली तिल, काला फल, उड़द, तेल, लोहा, कंबल, छाता, श्रीफल, नीलम, छाया पात्र, पान, प्रसादी, नैवद्य, दक्षिणा सहित दान कर शनिदेव का तेल स्नान कर मनवांछित फल पुण्य का लाभ उठाए। मंदिर के पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि शनि अमावस्या का शुभ संयोग शनिवार को प्राप्त हुआ है। कर ले अपने दुखों का निवारण यह दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बहुत अच्छा दिन माना गया है। इस दिन हो सकता है दुख का निवारण और खुल सकते हैं भाग्य के द्वार। अमावस्या पर शनिदेव की पूजा और उपाय करके अपना जीवन सुखमय बनाए। शनिवार को प्रात: 6 से शाम 4 बजे तक शनिदेव की प्राचीन मूर्ति का तेल स्नान अभिषेक तथा शनि देव व राहू-केतु के अखंड जाप होंगे। दोपहर 12.30 बजे शनिदेव की महाआरती, पूजन एवं प्रसादी वितरण होगा। रात्रि में 8 बजे महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन आयोजित होगा। सभी धर्मप्रेमी बंधु परिवार सहित शनिदेव के दर्शन कर पुण्य का लाभ उठावे।