ताज़ा ख़बरें

*5 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन*

*लियो व लायन्स क्लब खण्डवा ने योगाचार्य व सहयोगियों को किया सम्मानित*

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*5 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन*
*लियो व लायन्स क्लब खण्डवा ने योगाचार्य व सहयोगियों को किया सम्मानित*

खण्डवा।लायन्स क्लब खण्डवा व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 5 दिवसीय शरीर शुद्धि प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का 27 मार्च को नक्षत्र गार्डन में समापन हुआ।जानकारी देते हुए नारायण बाहेती व समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि योगाचार्य डीगम्बर पांडुले व सन्तोष चतुर्वेदी जी महाराज के सानिध्य में 5 दिवसीय शरीर शुद्धि प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रेरणा से लोकेश स्वामी,लायन अजय लाड़, लायन नारायण बाहेती के विशेष प्रयासों से ओषधि विहीन चिकित्सा से ब्लड प्रेशर,डायबिटीज, कब्ज,गैस, एसिडिटी, गुटने का दर्द,कमर दर्द, सर्वाइकल, माइग्रेन , थाइराइड, अनिंद्रा,आदि बीमारी का इलाज किया गया। मिट्टी की लेप मड पैक के साथ सूर्य स्नान, स्टीम बाथ आदि से प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोगों की चिकित्सा व निरन्तर अभ्यास की जानकारी दी गई। सुनील जैन ने बताया कि योग व प्राकृतिक चिकित्सा से बिना औषधि के रोग ठीक हो सकता है। यह हानि रहित चिकित्सा पद्धति है।इस मौके पर शिविर में स्वास्थ्य लाभ ले चुके मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। मरीजों ने कहा कि शिविर में आकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। लायन रितेश गोयल ने बताया कि शिविर में मरीजों का प्राकृतिक पद्घति से इलाज किया गया। उन्हें जीवन जीने की कला एवं योग के बारे में भी बताया गया। शिविर में भाग लेने वालों को स्वास्थ्य में बहुत लाभ हुआ।समापन समारोह में अपने संबोधन में लायन्स के सचिव घनश्याम वाधवा ने कहा कि आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।शिविर के प्रतिभागियों ने यहाँ सीखे हुए उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा ।सभी प्रतिभागियों ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए इस प्रकार के शिविरों को निरंतर आयोजित करने की अपील की।शिविर में सामाजिक संस्थाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। लायन्स क्लब खण्डवा व लियो क्लब खण्डवा के लायन राजीव मालवीय,लायन रितेश गोयल,लायन नारायण बाहेती, लायन अजय लाड़ लियो अर्पित बाहेती, लियो सुमित परिहार, लियो केतन वर्मा व सदस्यों ने योगाचार्य डीगम्बर पांडुले, योगाचार्य सदाशिव पांडुले,पवन महाजन,सुरेश निराले,राजू कारन्डे,देवका कारन्डे,राधा पांडुले,व दुर्गाबाई का शिविर में सराहनीय सहयोग के लिए शाल,श्रीफल से सम्मान किया।पांच दिवसीय शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लेने वाले शिविरार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर सभी शिविरार्थि बहुत ही भावुक हो गए।आपस मे एक दूसरे के गले लगकर बिदाई ली। लोकेश स्वामी नारायण बाहेती, अजय लाड़ ने सभी सहयोगियों का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!