ताज़ा ख़बरें

*तुलिका शर्मा के निधन उपरांत नेत्रदान*

*लायन्स नेत्रदान एवं देहदान समिति के सहयोग से हुआ 505 वा नेत्रदान*

एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा

*तुलिका शर्मा के निधन उपरांत नेत्रदान*
*लायन्स नेत्रदान एवं देहदान समिति के सहयोग से हुआ 505 वा नेत्रदान*
खण्डवा। बैकुंठ नगर एस एन कालेज के सामने खण्डवा निवासी श्रीमती तुलिका शर्मा का निधन हो गया। नारायण बाहेती ने बताया कि पति जगदीश प्रसाद शर्मा, पुत्र आनंद शर्मा एवं परिवारजनों की स्वीकृति व किशोर शर्मा व समाचार पत्रों में नेत्रदान के समाचारों की प्रेरणा से लायन्स नेत्रदान, देहदान जनजागृति समिति,लायन्स क्लब खंडवा, सक्षम संस्था खण्डवा व एम के आई बैंक व लियो क्लब खण्डवा के सहयोग से समिति के नारायण बाहेती ,डॉ सोमिल जैन, नेत्र चिकित्सा सहायक प्रहलाद तिरोले ,डॉ राधेश्याम पटेल,राजीव शर्मा,राजीव मालवीय,घनश्याम वाधवा,अनिल बाहेती, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी , सुनील जैन,गांधीप्रसाद गदले, रणवीर सिंह चावला , चंचल गुप्ता, लियो अर्पित बाहेती, सुमित परिहार शिवम जायसवाल के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूर्ण की । समिति के सहयोग से यह 505 वा नेत्रदान संपन्न हुआ ।नेत्रदान पश्चात परिवारजनो को नेत्रदान आभार पत्र सौपा गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!