ताज़ा ख़बरेंराजस्थान

राजस्थान में महिलाओं और बालिकाओं के लिए बड़ी सौगात

25 मार्च को मिलेगी फ्री स्कूटी, राशन, इंडक्शन कुक टॉप और कई तोहफे

राजस्थान स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं को कई लाभकारी योजनाओं का उपहार देने जा रही है। इस कड़ी में 25 मार्च को बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में एक भव्य राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला स्तरीय समारोह भी होगा आयोजित
राज्य स्तरीय समारोह के साथ ही जिले स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाड़मेर में यह कार्यक्रम सूचना केंद्र सभागार में आयोजित होगा। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि इस आयोजन के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं और बालिकाओं को दिया जाएगा।

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

इस कार्यक्रम के तहत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण किए जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  1. कालीबाई भील योजना: उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी का वितरण किया जाएगा।
  2. लाडो प्रोत्साहन योजना: लाभार्थी बालिकाओं को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राशि प्रदान की जाएगी।
  3. अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन: पोषण स्तर सुधारने के लिए दूध की मात्रा 15 ग्राम से बढ़ाकर 25 ग्राम की जाएगी।
  4. बर्तन बैंक योजना: महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बर्तन बैंक की सुविधा दी जाएगी।
  5. सोलर दीदी योजना: महिला स्वयं सहायता समूहों को सोलर पैनल और उपकरण दिए जाएंगे ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
  6. महिला समूहों को वित्तीय सहायता: सीआईएफ (कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) राशि का हस्तांतरण किया जाएगा।
  7. इंडक्शन कुक टॉप वितरण: महिलाओं को पर्यावरण हितैषी और आधुनिक रसोई सुविधा प्रदान करने के लिए इंडक्शन कुक टॉप दिए जाएंगे।
  8. महिला महाविद्यालयों में पुस्तकालय सुविधा: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रीडिंग रूम और पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी।
  9. विवेकानंद स्कॉलरशिप: चयनित छात्राओं को स्कॉलरशिप के चयन पत्र वितरित किए जाएंगे।
  10. रसोई गैस सब्सिडी: पात्र महिलाओं को रसोई गैस सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

राजस्थान सरकार महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। इस सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा।

सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। यह सम्मेलन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!