मुबारिकपुर में फंदे से लटक कर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर।मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में एक प्रेमी युगल ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।रविवार की देर रात परिवार के लोग जब रिश्तेदारी से घर लौटे तो उन्हें दोनों के शव कुंड से लटके मिले। मृतक शादीशुदा है जबकि उसकी प्रेमिका अविवाहित बताई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गांव मुबारिकपुर में शुभम वर्मा पुत्र जया किशोर आयु 32 वर्ष के परिवार के सभी लोग एक रिश्तेदारी में आज तेरहवीं में गए हुए थे, घर पर शुभम अकेला था। शुभम का गांव के ही दलित युवती नीलम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुभम के दो छोटे बच्चे हैं जबकि लड़की अविवाहित है। परिवार के लोग रविवार को देर शाम जब घर लौटे तो बाहर से गेट पर ताला लगा हुआ था जिससे पड़ोसियों ने सोचा कि सब बाहर रिश्तेदारी में गए हुए थे। परिवार के लोगों ने आकर जब ताला तोड़ा और अंदर गए तो देखा कि दोनों के शव लोहे के जाल से कपड़े के फंदे से लटके हुए हैं। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया तथा भारी भीड़ मृतक के घर के बाहर इकट्ठा हो गई ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना मंसूरपुर पुलिस को दी तो
थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।उनका कहना है कि प्रारंभिक जांच में देखने पर यही लग रहा है किदोनों ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है, वैसे गहन जांच की जाएगी। शव
पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक युवक जहां शादीशुदा था वही उसकी प्रेमिका अविवाहित थी इस कारण दोनों ने शायद आत्महत्या का कदम उठाया
है।











