
*शहरी क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन जल प्रदाय व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक एवं औचक निरीक्षण*
खण्डवा//शहरी क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन जल प्रदाय व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु आज कलेक्टर कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी ग्रीष्मकाल के दौरान शहर में सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई।
इस अवसर पर जल विभाग एमआईसी सदस्य श्री राजेश यादव, निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
*सर्किट हाउस फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण*
बैठक के उपरांत महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, एमआईसी सदस्य एवं निगम आयुक्त सहित निगम अधिकारियों ने सर्किट हाउस फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल प्रदाय व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जल विभाग अध्यक्ष श्री राजेश यादव, निगम आयुक्त, कार्यपालन यंत्री जल विभाग श्रीमती वर्षा घिड़ोड़े , श्री संजय शुक्ला, श्री राजेश गुप्ता एवं श्री प्रशांत पंचोरे उपस्थित रहे।










