ताज़ा ख़बरें

रोशनी तापस शर्मा बनी नगरपालिका गौरेला की उपाध्यक्ष

नगरपालिका परिषद गौरेला के उपाध्यक्ष पद का चुनाव नगरपालिका परिषद गौरेला के कार्यालय मे संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी की पार्षद श्रीमती रोशनी तापस शर्मा उपाध्यक्ष चुनी गई। भाजपा प्रत्याशी रोशनी तापस शर्मा ने 09 वोट व कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश साहू ने 06 वोट प्राप्त किये। इसके पूर्व भाजपा पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री डा. कृष्णमूर्ति बांधी की उपस्थिति में भाजपा पार्षद दल की बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती रोशनी तापस शर्मा का नाम उपाध्यक्ष हेतु चुना गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे सहित सभी पार्षद उपस्थित थे। रोशनी शर्मा भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी तापस शर्मा की धर्मपत्नी है और वार्ड क्र. 10 से पार्षद चुनकर आई है।

रोशनी शर्मा के विजय पर उनके समर्थकों ने नगर पालिका कार्यालय और गौरेला के गांधी चौक में भव्य आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और ढोल बाजे बजाकर उत्साह के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने अपनी खुशी जाहिर की!

अपनी जीत का श्रेय उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने भाजपा प्रदेश संगठन और जिला संगठन और अध्यक्ष मुकेश दुबे को दिया और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम नगर विकास में पूरा प्रयास करेंगे!

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, प्रदेश प्रतिनिधि कन्हैया सिंह राठौर, भाजपा नेता बृजलाल सिंह राठौर, रामप्रकाश सिंह, कुलदीप सिंह धीरज, पवन पैकरा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी, सहित बड़ी संख्या भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!