सीएम राईज विद्यालय टेमला में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
खरगोन- सीएम राईज विद्यालय टेमला में कक्षा नर्सरी, केजी 01, केजी 02 एवं पहली की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। प्राचार्य श्री अशोक पंवार ने बताया कि कक्षा नर्सरी की 50 रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ने 31 जुलाई 2025 को 03 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो। वहीं केजी 01 में 38 सीटों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ने 31 जुलाई 2025 को 04 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो। केजी 02 की 04 रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ने 31 जुलाई 2025 की स्थिति में 05 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो तथा पहली कक्षा की 18 रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ने 31 जुलाई 2025 की स्थिति में 06 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो वे आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य श्री पंवार ने बताया कि सीएम राईज विद्यालय टेमला द्वारा प्रवेश के लिए 15 मार्च से 25 मार्च तक प्रवेश फार्म का वितरण किया जाएगा। 15 मार्च से 27 मार्च तक प्रवेश फार्म जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। 29 मार्च को रिक्त सीटों में अधिक आवेदन प्र्राप्त होने पर लॉटरी के माध्यम से बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। लॉटरी में चयन उपरांत प्रवेश की अंतिम तिथि 09 अप्रैल 2025 निर्धारित है। अंतिम तिथि तक प्रवेश न लेने पर लॉटरी चयन स्वतः निरस्त होकर प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। कक्षा नर्सरी केजी 01, केजी, 02 एवं पहली में प्रवेश लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
प्राचार्य श्री पंवार ने बताया कि 9वी एवं 11 वी मंे परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत 07 दिवस के भीतर पोषित शालाओं के विध्यार्थी प्रवेश लेना सुनिश्चित करे। इसके बाद रिक्त सीटों पर अन्य शालाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी। अन्य कक्षाओं मे कोई रिक्त स्थान नहीं है। अतः 2री से 8वी एवं 10वी एवं 12वी में प्रवेश के लिए संस्था में संपर्क न करें।
छपारा : सांदीपनि विद्यालय में प्रवेशोत्सव के साथ नए सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ
6 days ago
बरबसपुर में विकास की नई राह : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया ग्रेवल रोड का भूमिपूजन
6 days ago
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
6 days ago
(no title)
7 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
1 week ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
1 week ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
1 week ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
1 week ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
1 week ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——