ताज़ा ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा द्वारा स्वयं सहायता महिला समूह की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान,

पार्टी की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा संबोधित कर बहनों किया सम्मान, 30 महिलाओं ने अंगदान के आवेदन फार्म भरे,

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा द्वारा स्वयं सहायता महिला समूह की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान,

पार्टी की वरिष्ठ महिलाओं द्वारा संबोधित कर बहनों किया सम्मान, 30 महिलाओं ने अंगदान के आवेदन फार्म भरे,

महिला सशक्तीकरण नारा नहीं, इसे धरातल पर उतार रही है भाजपा सरकारें , ,जिला अध्यक्ष इंदु दुबे,

प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री की नीतियों से
महिलाएं हो रहीं आर्थिक रूप से सशक्त , महापौर अमृता यादव,

भाजपा महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रही है, ,,विधायक कंचन तनवे,,

खंडवा ।। जिला मुख्यालय खंडवा में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चे जिला अध्यक्ष इंदु दुबे की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में महिला दिवस मना कर महिला स्व सहायता समूह की श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, एवं स्वेच्छा से पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने अंगदान के फॉर्म भरे, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया, आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदु दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गरीबी हटाओ और महिला सशक्तीकरण सिर्फ नारे नहीं हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें इसे धरातल पर साकार कर रही हैं। महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में किस प्रकार लाया जाए और किस तरह से उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए सक्षम बनाया जाए, इसके व्यवहारिक प्रयास अगर किसी ने किए हैं, तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ही हैं। भाजपा महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें तो अपनी योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर ही रही हैं, भाजपा के संगठन ने भी महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के प्रयास किए हैं। इसी का परिणाम है कि आज पार्टी में जिला अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और बूथ समिति के अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि के पद पर भी बड़ी संख्या में महिलाएं चुनी गई हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा केंद्रीय नेतृत्व की भावना के अनुरूप भाजपा संगठन महिला नेतृत्व को उभारने की दिशा में लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। आने वाला समय भारत का है और हमारे प्रधानमंत्री वूमन लेड डेवलपमेंट यानी महिला आधारित विकास की बात करते हैं। उनका कहना है कि आने वाले समय में दुनिया महिला नेतृत्व के आधार पर विकास करेगी। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण और विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अमृता यादव ने कहा कि विकास के लिए जरूरी है कि पुरुष और महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चलें, मिलकर प्रयास करें। हम सभी को इस दिशा में विचार करने की जरूरत है। विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को अपनी परंपरागत सोच के दायरे से बाहर निकलकर देश और दुनिया के विकास में योगदान देना होगा। महिलाएं अब कमजोर नहीं हैं, बल्कि वे जीवन के हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। आज देश के प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था भी महिलाएं संभालती हैं। वो मुख्यमंत्री जी का सारा काम संभाल रही हैं, विधायक कंचन तंवे ने महिला दिवस पर सभी उपस्थित महिलाओं को शुभकामना देते हुए कहा कि पहले की सरकारें महिला सशक्तीकरण की बातें तो करती रहीं, लेकिन उन्होंने कभी इसके बारे में गंभीरता से नहीं सोचा। 75 सालों तक ये लोग सिर्फ बातें करते रहे। संसद में इसके लिए कई बार बिल लाया गया, लेकिन उसे पारित कराने में किसी ने रुचि नहीं ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान करके भाजपा की सरकार ने कोई उपकार नहीं किया, बल्कि पार्टी यह चाहती है कि देश और प्रदेश के संचालन के लिए जो निर्णय हों, जो कानून बनें, उनमें महिलाओं की भी भागीदारी हो। इसके लिए जरूरी है कि हमारी माताएं-बहनें सांसद और विधायक के रूप में चुनकर आएं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस महिला दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय को सजाया गया था एवं वीरांगनाओं के फोटो चित्र भी लगाए गए थे, बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आ राजपाल सिंह तोमर पुर्व जिला अध्यक्ष सेवा दास पटेल, प्रवक्ता सुनील जैन खंडवा विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, पंधाना विधायक छाया मोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, जिला अध्यक्ष इंदु दुबे, जिला मंत्री रंक्षा प्रजापति,वरिष्ठ मार्गदर्शन ममता बोरसे, शारदा तांदले, मधु चौरसिया, कार्यक्रम प्रभारी चारुलता यादव, रोशनी गोलकर रंजना शर्मा श्रुति जैन एवं जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सदस्य गण स्वयं सहायता समूह की बहनें जिनका सम्मान हुआ, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा इंदु दुबे, महापौर और विधायकगण की उपस्थिति में अंग दान कार्यक्रम भी हुआ प्रशस्ति पत्र और भारत माता के मोमेंटो से महिलाओं को सम्मानित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!