ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

केशव विद्यापीठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर की स्वावलम्बी महिलाओं का किया गया सम्मान

 

झाबुआ= 08/03/2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केशव विद्यापीठ परिवार द्वारा समाज की स्वावलम्बी महिलाएं जो स्वयं के बल पर अथवा अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी निभा रही है उन स्वावलम्बी महिलाओं को कुमकुम का तिलक लगाकर व हार पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उपहार स्वरूप वस्त्र भेंट किए गए साथ ही विद्यालय में वर्षो से अपनी सेवाएं दे रही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मी आदि को भी सम्मानित किया गया।

संस्था प्राचार्या श्रीमती वन्दना नायर ने बताया कि आज का दिन महिलाओं का समाज और देश के लिए दिए गए योगदान, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को याद करने का दिन है। आज की नारी घर की दहलीज से बाहर आकर आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, कला आदि क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही है तथा सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अपना परचम लहरा रही है। क्योंकि सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का रूप माना गया है तथा शास्त्र में भी कहा गया है-

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।

 

यह बहुत ही सराहनीय पहल है कि केशव विद्यापीठ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वावलंबी महिलाओं को सम्मानित किया। ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं के योगदान को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए बेहद आवश्यक हैं।

 

संस्था की प्राचार्या श्रीमती वंदना नायर का यह कथन कि “सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है” बिल्कुल सही है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है और वे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

इस आयोजन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया गया, जो यह दर्शाता है कि संस्था हर स्तर पर महिलाओं के योगदान को महत्व देती है। इस तरह के प्रयास महिलाओं को प्रेरित करेंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का हौसला देंगे।इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती वन्दना नायर के साथ उप प्राचार्या श्रीमती शची भार्गव, रितिका सेठिया, सुनिता तनपुरे, मंजु पालिवाल, संजना मावी, मनीषा डोडियार, लविना राठौर, निकारिका नामदेव, वंशिका नायक आदि उपस्थित रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!