
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
महिला दिवस पर किशोर भवन में जिला पंचायत की ओर से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान,
खंडवा में महिलाएं चलाएंगी ई रिक्शा…14 महिलाओं को मंत्री विजय शाह ने महिला दिवस पर सौंपी चाभी,
मंत्री विजय शाह बने पहले ग्राहक, महिला ड्राइवर को चुकाया किराया… प्रदेश भर में महिलाओं को बनाया जाएगा सशक्त,
खंडवा ।। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सिविल लाइन स्थित किशोर भवन में आयोजित महिला सम्मान नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मंत्री कुंवर विजय शाह ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्होंने ई रिक्शा की चाबी सौंपी, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला पंचायत के माध्यम से ई रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग प्राप्त 14 महिलाओं को ई रिक्शा की चाबी सौंपी गई, ई रिक्शा चालक महिला पिंकी भगोरे के पहले ग्राहक मंत्री विजय शाह, कलेक्टर ऋषव गुप्ता खुद बने और ई रिक्शा की सवारी की, सवारी ही नहीं मंत्री विजय शाह ने ई रिक्शा महिला ड्राइवर को बाकायदा किराया भी चुकाया, ई-रिक्शा संचालित करने वाली इन महिलाओं को मंत्री विजय शाह ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री विजय शाह ने कहा कि महिलाओं को भी पुरुषों के समान समानता एवं अधिकार मिले इस हेतु केंद्र और प्रदेश की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं के माध्यम से कार्य कर उन्हें सक्षम बना रही है, भाजपा की सरकार द्वारा महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं भी चलाई जा रही है इसका लाभ बड़ी संख्या में महिलाएं प्राप्त कर रही है, आने वाले चुनावो में अनिवार्य रूप से 33% महिलाओं की भागीदारी भी रहेगी,मंत्री श्री शाह ने कहा कि जिला पंचायत के सीईओ नागार्जुन गौड़ा द्वारा महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए ई-रिक्शा चलाने में सहयोग प्रदान किया गया है,जिसके माध्यम से महिलाएं स्वयं ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेगीं, यह एक अच्छी उपलब्धि है, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पंचायत द्वारा किशोर भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम मे श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी वर्चुअल जुड़े एवं महिलाओं को शुभकामनाएं दी, कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह के साथ खंडवा महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे,नारायण पटेल, छाया मोरै, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता एसपी मनोज कुमार राय जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गोंडा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति को शुभकामनाएं प्रेषित की, अभिजीत कार्यक्रम में खंडवा महापौर अमृता यादव ने सभी उपस्थित जनों को महिलाओं के अधिकार एवं उनके सम्मान को लेकर शपथ दिलाई, कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया एवं आभार जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े एवं सीईओ नागार्जुन गौडा ने व्यक्त किया।