
एडिटर/संपादक/तनीश गुप्ता,खण्डवा
महिला मोर्चा द्वारा महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय में आयोजित होगा कार्यक्रम,
आयोजित कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों का होगा सम्मान,
खंडवा।। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च, शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जिलों में महिला सम्मान, फाग उत्सव जैसे आयोजन होंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष इंदु दुबे की अध्यक्षता में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 8 मार्च महिला दिवस के उपलक्ष में विभिन्न सामाजिक क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान किया जाएगा , सम्मान कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। साथ ही अंगदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा एवं जो भी महिला अंगदान के लिए इच्छुक है उनसे फॉर्म भरे जाएंगे, कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं खंडवा नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।