खरगोनमध्यप्रदेश

युवा संगम अंतर्गत रोजगार ,स्वरोजगार ,अप्रेंटिशिप मेले का हुआ आयोजन

रोजगार मेले में 68 युवाओं को प्राथमिक स्तर पर किया चयनित

युवा संगम अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेन्टिशिप मेले का हुआ आयोजन

 

रोजगार मेले में 68 युवाओं को प्राथमिक स्तर पर किया चयनित

 

📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /

 खरगोन- 04/03/2025 :-  कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय खरगोन एवं पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में 04 मार्च को पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खरगोन में युवा संगम अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार, अप्रेन्टिशिप मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री बापूसिंह परिहार उपस्थित रहे।

 

युवा संगम अंतर्गत आयोजित रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 06 कंपनियों ने 68 युवाओं को प्राथमिक स्तर पर चयनित किया है। इस अवसर पर श्री रवि वर्मा, श्री भोलू प्रजापत, जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रीतिबाला सस्ते, पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य इंजी. एसएस मुकाति एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। युवा संगम में कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रिशियन, फीटर, मैकेनिकल, बीमा अभिकर्ता, मशीन ऑपरेटर, सेल्स एक्जीक्यूटिव एवं सिक्यूरिटी गार्ड सहित आदि पदों पर युवाओं को चयनित कर रोजगार के अवसर प्रदान किए गये है। इस दौरान स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदाता विभागों द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।

 

टीपीओ प्रभारी अधिकारी डॉ. रणजीतसिंह रावत की रोजगार मेले को सम्पन्न कराने एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था के सभी व्याख्याताओं एवं अतिथि व्याख्याताओं का सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री राजकुमार शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन भौतिक प्रभारी टीपीओ सुश्री समता मंडलोई ने किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!