एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
जिले मे 80 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
आबकारी एक्ट के तहत 06 आरोपियों एवं जुआ एक्ट के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
खंडवा, 03 मार्च 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 02.03.25 को कुल 03 गिरफ़्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, 07 जमानती वारंट, 19 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 02.03.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 60 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 28100/-रुपये वसूल किए गए है। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। दिनांक 02.03.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना पदमनगर के आरोपी आशाराम पिता कालू हिरवे उम्र 32 साल निवासी रामनगर खण्डवा के कब्जे से प्लेन शराब के 16 क्वाटर कीमती 960/-रूपये की जप्त की गई। थाना पंधाना के आरोपी राजेश पिता श्यामलाल गायकर उम्र 25 साल नि. घाटाखेडी थाना पंधाना के कब्जे से एक प्लास्टिक की केन मे 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई। थाना छैगांवमखान के आरोपी रविन्द्र पिता प्रताप उम्र 22 साल नि. छिरवेल को आम रोड पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुये पाया गया जिसके कब्जे से क्वाटर, डिस्पोजल व एक चखना सामग्री जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी कार्तिक पिता दिनेश उम्र 25 साल नि. संतोषी माता वार्ड खंडवा के कब्जे से अवैध शराब 10 ली. कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 500/-रूपये की जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी नगीन पिता रुखडु उम्र 35 साल निवासी ग्राम नवलपुरा के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी ओमप्रकाश पिता राधाकिशन बडोदे उम्र 45 साल निवासी निशानिया के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1800/-रुपये की जप्त की गई। आरोपी मन्नु पिता चिरोंजी उम्र 35 साल निवासी ग्राम दमदमा के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700/- रुपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1), 36 बी आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 02.03.25 को थाना हरसूद के आरोपीगणो 1. दिनेश पिता रमेश उम्र 43 साल निवासी ग्राम बरुड 2. सुरेश पिता लखनलाल उम्र 40 साल निवासी ग्राम बरुड को ताश पत्तो पर दाव लगाकर हार जीत कर खेलते पकडा जिनके कब्जे से 52 ताश पत्ते व नगदी 270/-रुपये जप्त कर कार्यवाही की गई। उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे कुल 19 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 13 प्रकरणों मे 16 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरण मे 03 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 11 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।






