
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विश्व श्रवण दिवस का आयोजन ग्राम गंभीर उबारी में आयोजित हुआ,
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जनों को कानों से जुड़ी समस्या एवं सुरक्षा के बताएं उपाय,
खंडवा, किल्लौद।। मध्यप्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ विभाग के सहयोग से खण्डवा जिले के किल्लौद ब्लॉक के ग्राम गंभीर उबारी में ब्लॉक परियोजना समन्वयक जयप्रकाश पटेल के नेतृत्व व उनके मार्गदर्शन में विश्व श्रवण दिवस बनाया गया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विश्व श्रवण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम के सभी किशोर किशोरी एवं ग्रामीण जनो को मास्टर ट्रेनर आनंद दुबे द्वारा श्रवण दिवस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताया और कहां की विश्व श्रवण दिवस हर वर्ष 3 मार्च को बनाया जाता है, सुनने में परेशानी या कम सुनाई देना काफी लोगों के लिए समस्या बन जाता है,यह केवल वृद्ध लोगों की ही समस्या नहीं है,इस समस्या से पीड़ित 35% लोग 60 वर्ष से कम आयु के होते है,कान और सुनने से जुड़ी देखभाल को बढ़ावा देना और सुनने की हानि को रोकने के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाना है.कान और सुनने से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं: तेज शोर से बचना चाहिए, हेडफ़ोन और ईयरबड जैसी चीज़ों की आवाज़ कम रखनी चाहिए समय-समय पर तेज शोर से दूर रहना चाहिए,श्रवण सुरक्षा के लिए इयरप्लग या शोर-निरोधक इयरमफ़ का इस्तेमाल करना चाहिए , कार्यक्रम में ग्राम के मुख्य चौराए पर रेली एवं नारे लगाए गए ,जीवन में बहरेपन से बचना है तो कानों को स्वच्छ रखना है, हेडफोन से दूरी बनाएंगे कानों का ख्याल रख पाएंगे, जिंदगी को रखना हो खुशहाल,तो रखे अपने कानों का ध्यान, नारो के साथ रेली निकाली गई। जिसमें सभी किशोर किशोरियों ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं ,जस्ट अस्क चैट बोट ,खुलकर पूछो खुलकर जानो, के बारे में सभी किशोर किशोरीयो को बताया गया, इस कार्यक्रम में उपस्थित सी.एच.ओ पूजा सोलंकी, एम.पी.वी. एच. ए के मास्टर ट्रेनर आनंद दुबे, पूजा लोंगरे, मनीषा बिल्लौरे,आशा कार्यकर्ता श्रीमती रेखा प्रजापत,शिवानी राजपूत,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शर्मिला साकल्ले ,सविता पाचोरे, इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।








