हर साल संघर्षशील महिला को 2 लाख रुपए का रानी दुर्गावती पुरस्कार दिया जाएगा
🎯 त्रिलोक न्यूज़ चैनल
उज्जैन
राज्य सरकार हर साल ऐसी एक महिला को समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने पर 2 लाख रुपये का रानी दुर्गावती पुरुस्कार देगी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को पुरुस्कार दिया जायेगा। महिला को मप्र का मूल निवासी होना जरुरी होगा तथा ऐसी महिला द्वारा विपरीत परिस्थितियों अर्थात महिला अंत्यंत गरीब, 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग, किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त, रेप, एसिड, दहेज, घरेलू हिंसा से पीडित अथवा अन्य कोई विपरीत स्थिति में संघर्ष करते हुये समाज सेवा कार्य किया गया हो।











