विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन
🖊📰 खरगोन से अनिल बिलवे की खास रिपोर्ट /
मप्र राज्य आनंद संस्थान एवं जिला प्रशासन नोडल अधिकारी आरएन शर्मा के निर्देशानुसार 20 फरवरी को जिला स्तरीय विश्व सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन आनंद क्लब व आनंदकों के सहयोग से साईं समर्थ कोचिंग संस्थान भीकनगांव में किया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर आनंद केबी मंसारे ने छात्र छात्राओं को इस दिवस की अवधारणा व आनंद संस्थान का परिचय और गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सबको न्याय मिले, गरीब वर्ग का अमीर से शोषण नहीं करने, बाल श्रमिक नहीं हो उनको बचानें, जाति, धर्म, समुदाय एक दूसरे का शोषण नहीं करने संबधी जागरूकता संगोष्ठी में कहा।
परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आत्मविश्वास बढ़ाने, जीवन को आनंद मय जीने और अवसाद से बचने के उपाय भी बताए। 30 सेकंड की ताली बजाने की मनोरंजक गतिविधियों से आनंदमय वातावरण हुआ। समाज में शांति, सुरक्षा और किसी दूसरे के अधिकारों का हनन नहीं करने तथा संविधान के तहत अपने नैतिक दायित्व भी समझना होगा। इस अवसर पर आनंदक विशाल गंगराड़े, शिल्पा गंगराड़े, रमेश चक्रवर्ती का सहयोग रहा। हीरामणी, परी नामदेव, अंकिता भार्गव, मयूर सुरागे, दिलसाद रूवेद खान ने भी अपने विचार रखे।
कॉलेज मैदान पर गुड मॉर्निंग क्लब ने किया श्रमदान, गंदगी हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश
6 days ago
छपारा : सांदीपनि विद्यालय में प्रवेशोत्सव के साथ नए सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ
6 days ago
बरबसपुर में विकास की नई राह : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया ग्रेवल रोड का भूमिपूजन
7 days ago
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
7 days ago
(no title)
7 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
1 week ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
1 week ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
1 week ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
1 week ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*