ताज़ा ख़बरें

बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड ने नवागत कलेक्टर का किया अभिनंदन,

समिति सदस्यों की कलेक्टर से बाल संरक्षण के मुद्दो पर हुई विस्तृत चर्चा,

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता✍️

बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड ने नवागत कलेक्टर का किया अभिनंदन,

समिति सदस्यों की कलेक्टर से बाल संरक्षण के मुद्दो पर हुई विस्तृत चर्चा,

खंडवा ।। बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड सदस्यो ने ऋषव गुप्ता का पुष्प गुच्छ से कलेक्टर कक्ष मे स्वागत भेंट कर कलेक्टर ऋषव गुप्ता का स्वागत किया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समिति सदस्यों की सक्रियता से बच्चों के पारिवारिक पुनर्वास संबंधी कार्य अच्छे से किये जा रहे हैं, बाल कल्याण समिति द्वारा बुधवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता से मुलाकात एवं स्वागत कर जिले मे बाल संरक्षण से जुडे प्रकरणो सहित कई समस्याओ के संबध मे चर्चा की गई, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया जिले मे संचालित पंजीकृत संस्थाओ के बारे मे जानकारी देते हुये रेस्क्यू किये गये बच्चे के पारिवारिक पुनर्वास के संबंध मे विस्तृत चर्चा की गई, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एडवोकेट पन्नालाल गुप्ता ने बाल संप्रेषण गृह के बारे मे बताया कि बालकों के सुधार के साथ साथ कौशल विकास का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बैठक मे बाल कल्याण समिति के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी कार्यो की रणनीति पर मुख्य रूप से भिक्षावृति, बाल विवाह, बाल योजनाओं विस्तृत रूप से मार्गदर्शन दिया, इस अवसर पर सदस्य मोहन मालवीय , कल्पना जायसवाल रूचि पाटिल, कविता पटेल, स्वप्निल जैन भी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!