
*कलेक्टर श्री सिंह ने विक्रमोत्सव 2025 और विक्रम व्यापार मेले की तैयारियों का जायजा लिया*
🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल,,,*
🎯 *उज्जैन,,,,*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगामी 15 फरवरी को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कालिदास संस्कृत अकादमी का दौर कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को लेवलिंग, सौंदर्यीकरण,रंगाई पुताई का का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लाइट,साउंड की व्यवस्था,आवश्यक संकेतक,बैरीकेडिंग ,यातायात,पार्किंग व्यवस्था आदि तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।














