*चौड़ीकरण मार्गो में सर्वप्रथम गाड़ी अड्डा कोयला फाटक से निकास खजूर वाली मस्जिद बड़े पुल तक का चौड़ीकरण किया जाएगा,,,, महापौर मुकेश टटवाल*
नगर निगम में शहर के चौड़ीकरण मार्गों की तैयारीयो की निगम महापौर मुकेश टटवाल एवं आयुक्त आशीष पाठक एम.आई.सी सदस्यों ने समीक्षा की। चौड़ीकरण मार्ग में सर्वप्रथम गाड़ी अड्डा कोयला फाटक निकास खजूर वाली मस्जिद केडी गेट होते हुए बड़े पुल तक किया जाएगा बैठक में निर्णय लिया गया कि मार्ग में स्वामित्व मकान एवं दुकानों में नगर पालिक निगम द्वारा निशान लगाने की कार्रवाई पूर्ण हो गई है नागरिक गण स्वयं अपना मकान दुकान चौड़ीकरण के अंतर्गत हटाए एवं निगम को सहयोग प्रदान करें साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए की चौड़ीकरण मार्गो में पानी बिजली सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावित होती है सड़क निर्माण तक भवन का मालिक किसी अन्य जगह पर किराए से रहता है तो वह किराया निगम वहन करे एवं मार्ग में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाए जाने हेतु जिलाधीश की अध्यक्षता में समिति उक्त स्थल पर कार्रवाई करें ताकि चौड़ीकरण का कार्य सुगमता से पूर्ण हो इस अवसर पर एमआईसीसदस्य सत्यनारायण चौहान, प्रकाश शर्मा,शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, कैलाश प्रजापत, निगम के अपर आयुक्त, उपायुक्त, जोनल अधिकारी, भवन अधिकारी, उपयंत्री मौजूद रहे।











