
मेहंदवानी जनपद पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल होकर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया हितलाभ वितरण
अमरपुर ब्लॉक से जिला ब्यूरो सतीश कुमार यादव
डिंडौरी : 05 फरवरी, 2025
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शासन की योजनाओं को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से 11 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2025 तक निरंतर जनशिविर आयोजित किये गए। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का समापन कार्यक्रम राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनो पर कार्यवाही कर अभियान के अग्रिम चरण में आवेदकों को हितलाभ वितरण करने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत मेहंदवानी की ग्राम पंचायत मटियारी, डुलहरी, सूरजपुरा में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हुए। उन्होंने जन कल्याण अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर ग्रामीणों को हितलाभ का वितरण किया। साथ ही अभियान के दौरान शेष रह गए पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी स्वीकार किये।
विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन आपके द्वार तक आपकी समस्याओं का निराकरण करने पहुंची है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में किए जा रहे निर्माण कार्यों से ग्राम का विकास किया गया। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में आयोजित जनशिविरों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया है।