ताज़ा ख़बरें

उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ टॉपर विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूटी प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम,

खास खबर

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता✍️

उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित हुआ टॉपर विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूटी प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम,

सरकार की इस प्रकार की योजना विद्यार्थियो में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती है, ,,महापौर,,

खंडवा।। मध्य प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण निःशुल्क ई स्कूटी प्रदाय योजना कार्यक्रम खंडवा जिले की विभिन्न शालाओं में आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से सभी स्कूलों में मुख्यमंत्री श्री यादव का लाइव प्रसारण भी देखा गया, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि, स्कूटी वितरण का यह आयोजन रायचंद नागडा उत्कृष्ट विद्यालय में भी आयोजित हुआ, आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंडवा महापौर अमृता अमर यादव उपस्थित हुई एवं टॉपर छात्र-छात्रओ को महापौर स्कूटी के प्रमाण पत्र वितरित किए, इस अवसर पर महापौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस प्रकार की योजनाएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती है प्रत्येक विद्यार्थी को परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए, सभी विद्यार्थी अच्छी शिक्षा अपने संस्कारों के साथ ग्रहण कर अपने परिवार एवं अपने शहर का नाम रोशन करें, इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सेवादास पटेल ने कहा कि हमारे समय में इस प्रकार की योजनाएं नहीं होती थी अपने स्कूल जीवन को याद करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि आप सबको योजनाओं का लाभ लेने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही विद्यार्थियों के साथ माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकम का सीधा प्रसारण देखा। उत्कृष्ट विद्यालय के तीन विद्यार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया। सुनील जैन ने बताया कि छैगांवमाखन विद्यालय में भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ,जहां भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर ने विद्यार्थियों को स्कूटी के प्रमाण पत्र वितरित किए, उत्कृष्ट विद्यालय के कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत कर स्वागत उद्बोधन दिया, कार्यक्रम में एडीपीसी रमसा संगीता सोनवने विशेष रूप से उपस्थित हुई। संचालन संदीप जोशी ने किया तथा आभार नीतीश लाड़ द्वारा व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!