मध्य प्रदेश पुलिस समाज मे सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उदेश्य से सायबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान “SAFE CLICK” का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे किया गया
खंडवा, 01 फरवरी 2025 सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग हेतु SAFE CLICK अभियान श्रीमान पुलिस महानिदेशक म.प्र. भोपाल श्री कैलाश मकवाना द्वारा माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन श्री मोहन यादव की मंशानुरूप आम जनता को सायबर अपराधियों से बचाने एवं जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 01/02/2024 से दिनांक 11/02/2024 तक सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग हेतु SAFE CLICK अभियान चलाये जाने बाबत् निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 01/02/2024 को श्री महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला खण्डवा, श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला खण्डवा के मार्गदर्षन में सम्पूर्ण जिला खण्डवा में SAFE CLICK अभियान का आगाज किया गया।इसी तारतम्य में श्री अभिनव बारंगे नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा, श्री महेश दुबे उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) खण्डवा, श्री आनंद सोनी उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) खण्डवा, श्रीमति गायत्री सोनी निरीक्षक/प्रभारी सायबर सेल, श्री अशोक सिंह चौहान था.प्र. कोतवाली, श्री धीरेश धारवाल था.प्र. मोघटरोड, श्री प्रवीण आर्य था.प्र. पदमनगर की उपस्थिति में नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की कार्यशाला का आयोजन पुलिस नियंत्रण कक्ष खण्डवा में किया गया। कार्यशाला में नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को सायबर अपराधियों की नवीन गतिविधियों से अवगत कराते हुए सायबर अपराधों से बचने के उपाय बताये गए। सायबर अपराध घटित होने पर उसकी त्वरित रिपोर्ट नजदीकी थाना अथवा सायबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर दर्ज कराए जाने हेतु बताया गया। इसके अलावा उन्हे अपने परिजनों एवं नगर में आम जनमानस को भी सायबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सदैव सतर्क व सजग रहने बाबत बताया गया। साथ ही उन्हे सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग हेतु चलाए जा रहे SAFE CLICK अभियान के उद्देश्य एवं अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से भी अवगत कराया गया।इस अभियान के तहत थाना मूंदी के अंतर्गत अपने थाना स्तर पर सेफ क्लिक अभियान के तहत कस्बा मूंदी में पैंपलेट, बैनर के साथ स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई। थाना खालवा के संदलपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं को सेफ क्लिक अभियान के बारे में जानकारी दी गई।
2,518 1 minute read