ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कलेक्टर नेहा मीना द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की आयोजित

कुपोषण मुक्त झाबुआ अंतर्गत 718 बच्चें सामान्य श्रेणी में पहुंचे

 

 

झाबुआ 30 जनवरी, 2025। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने विभाग अन्तर्गत परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की वार्षिक लक्ष्य 14358 के विरुद्ध 74.36 प्रतिशत प्रगति की समीक्षा कर योजना के लक्ष्य में प्रगति लाने के निर्देश के साथ ही बॉटम 10 में आने वाली सेक्टर सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

लाड़ली लक्ष्मी योजना वार्षिक लक्ष्य 6802 के विरुद्ध 68.79 प्रतिशत उपलब्धि की समीक्षा कर बॉटम 11 में आने वाली सेक्टर सुपरवाइजर की रिपोर्ट शुक्रवार शाम तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत न करने पर इनकी दो वेतनवृद्धि असंचय रूप से काटे जाने के निर्देश दिए। लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत खराब प्रगति के कारण बाल विकास परियोजना अधिकारी राणापुर एवं पेटलावद को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी झाबुआ को आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रदाय ताजा पके भोजन में कम प्रगति हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रदाय ताजे पके भोजन/पोषण आहार का लाभ शत प्रतिशत दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही इसकी व्यवस्थित रूप से मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। कुपोषण मुक्त झाबुआ अभियान अंतर्गत कुपोषित, अतिकुपोषित एवं बॉर्डरलाईन बच्चों की जानकारी प्राप्त कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रत्येक बच्चे को आंगनवाड़ी केंद्र पर ही पोषण आहार से बने लड्डू खिलाए जाने के निर्देश दिए।

कुपोषण मुक्त झाबुआ अंतर्गत चिन्हित सेम (SAM) बच्चें 1613 एवं बॉर्डर लाइन मेम (MAM) बच्चें 337 में से 718 बच्चें सामान्य श्रेणी में पहुंचे। अभियान अंतर्गत आगे की कार्य योजना बनाई गई। जिससे झाबुआ को कुपोषण से मुक्त किया जा सके। इसी के साथ ही कम वजन एवं अति कम वजन के बच्चों की जानकारी प्राप्त कर उनकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं में जिन बाल परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की प्रगति अच्छी रही है उनमें उन्होंने किस प्रकार प्रगति की वह जानकारी प्राप्त कर अन्य को भी इस प्रकार कार्य करने को प्रेरित किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर एस बघेल, समस्त सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, समस्त सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!