ताज़ा ख़बरें

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु यात्रा निकालकर प्रार्थना पत्र सौंपा।

खास खबर

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने हेतु यात्रा निकालकर प्रार्थना पत्र सौंपा।

खंडवा । गौ-सम्मान अभियान के अंतर्गत सोमवार को गौ सम्मान अभियान यात्रा निकाली गई एवं कलेक्टर को मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिले, गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त हो, गौवंश वध बंद करने के लिए केंद्रीय कानून बनाने सहित अनेक मांगे की गई है। समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि गौ माता के सम्मान हेतु पूरे देश में यह यात्रा निकालकर ज्ञापन प्रस्तुत किए गए। जिला मुख्यालय खंडवा मे भी यह यात्रा गौरीकुंज सभागृह से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप तिराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची जहां कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया । यात्रा संयोजक सुखदेव जी महाराज ने बताया कि गो सम्मान अभियान यात्रा में चन्द्रानंदन जी महाराज, राकेश बंसल, रामचंद्र मौर्य, भूपेन्द्र सिंह चौहान, चुन्नीलाल मानकचंदानी, सुनील जैन, आशीष चटकेले, जितेंद्र पटेल, ब्रजेश पटेल, ब्रजेश पंवार, ओमप्रकाश दशोरे, अजय लाड़, पंकज अग्रवाल, श्रीमती बसंती पटेल, रजनी खाटरिया, किरण लेवा, रुक्मणी मोरानिया सहित बड़ी संख्या में संत, गौ सेवक, मातृशक्ति एवं गौशाला संचालकों ने भाग लिया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!