
आशा कार्यकर्ता श्रीमति कला परते को समारोह पूर्वक दी विदाई
खण्डवा 30 जनवरी, 2025 – मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीषराज मिश्रा ने बताया कि, विकासखण्ड हरसूद के ग्राम ब्रह्मगांव में कार्यरत आशा कार्यकर्ता श्रीमति कला परते की सेवानिवृत्ति पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद में समारोह पूर्वक विदाई दी गई। डॉ. मिश्रा ने श्रीमति परते के कार्यकाल के बारे में बताते हुए उनकी कार्य के प्रति इमानदारी की प्रशंसा की। इस दौरान श्रीमति परते के परिवारजन बी.ई.ई श्री सुनील भोरगा, बी.पी.एम.,, बी.सी.एम., आशाएं व हरसूद के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। स्टॉफ ने उनका शॉल, श्रीफल से सम्मान किया।












