ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कल्याणपुरा प्रीमियर लीग द्वितीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हो रहा आयोजन

इस टूर्नामेंट के साथ में मैत्री मैच का भी हो रहा आयोजन

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

 

झाबुआ जिले के कल्याणपुरा नगर में हायर सेकेंडरी मैदान पर द्वितीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट दिनांक 26 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक का आयोजन हो रहा है,जिसमें कुल 10 टीम भाग ले रही है। जिसका प्रथम पुरस्कार ₹31000 एवं द्वितीय पुरस्कार ₹11000 रखा गया है, प्रथम पुरस्कार के सौजन्य दाता कल्याणपुरा के श्री राजेश भटेवर मंडल अध्यक्ष भाजपा, विजय मकना निनामा सरपंच बिसौली पंचायत कल्याणपुरा की ओर से रखा गया है,

द्वितीय पुरस्कार के सौजन्य दाता श्री पप्पू निनामा सरपंच कल्याणपुरा, मेन ऑफ़ द सीरीज 2100 के सौजन्य दाता बबलू परमार, बेस्ट बॉलर ₹ 1100के सौजन्य दाता जय जिनेंद्र कलेक्शन , मैन ऑफ़ द मैच ट्राफी के सौजन्य दाता कल्याणपुरा क्रिकेट क्लब, बेस्ट बैट्समैन के सौजन्य दाता अणु श्री ऑटोमोबाइल्स कल्याणपुर, पूरे टूर्नामेंट में उपयोग में आने वाली टेनिस बॉल के सौजन्य दाता डॉक्टर अशोक जी यादव की तरफ से है।

इस शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कल्याणपुरा क्रिकेट क्लब के सदस्य द्वारा तन मन धन से किया जा रहा है।

 

इन टीमों के साथ में मैत्री मैच का भी आयोजन रखा गया है जिसमें की स्वास्थ्य विभाग 11 , पुलिस विभाग 11, टीचर 11, विद्युत विभाग 11, लीजेंड्स 11, की टीम के बीच में मैत्री मैच का आयोजन भी रखा गया है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!