ताज़ा ख़बरें

*सिंधी समाज ने भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर का नागरिक अभिनंदन किया*

खास खबर

*सिंधी समाज ने भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर का नागरिक अभिनंदन किया*

*सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के सानिध्य में सिंधू भवन में हुआ भव्य आयोजन*

खंडवा सिंधी समाज ने खंडवा के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर का नागरिक अभिनंदन किया।विशेष अतिथि के रूप में विधायक छाया मोरे ,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा,पूर्व विधायक राम दागोंरे,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश डोंगरे,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल,मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पालीवाल,महामंत्री राजेश तिवारी,छैगांव माखन जनपद अध्यक्ष महेंद्र सिंह सावनेर,धर्मेंद्र बजाज आदि उपस्थित रहे।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात्रि 9.45 बजे से सिंधु भवन में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंधी समाज के अध्यक्ष श्री गेहीराम सीतलानी ने की।स्वागत उद्बोधन देते हुए उपाध्यक्ष मोहन दीवान ने समस्त अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया।
विशेष सलाहकार अनिल आरतानी ने कहा कि सिंधी समाज पार्टी से सदैव जुड़ा हुआ रहा है लेकिन पार्टी ने उतना समाज को दिया नहीं है जिसकी वह हकदार है।
अतिथियों का स्वागत पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी,संरक्षक गोपालदास पमनानी,उपाध्यक्ष नानकराम चंदवानी,उपाध्यक्ष मोहन दीवान, सचिव श्याम हेमवानी,अंकेक्षक डॉक्टर जी एल हिंदूजा,विशेष सलाहकार मुन्ना लधानी,अनिल आरतानी,सह सचिव किशोर लालवानी,प्रवक्ता कमल नागपाल सहित पार्षद काजल सोनू लालवानी,पार्षद पवन गोस्वामी,पार्षद प्रतिनिधि सोनू लालवानी,सहयोगी सदस्य चंद्र कुमार वाधवा,राम वासवानी,सोना वासवानी,महेश कुमार चंदवानी,मनोज गैलानी, चुन्नीलाल नेभनानी,गणेश गुरबाणी,साधु लखानी,कुंदन चेतवानी,जयपाल लालवानी, बबलू राजानी,किशोर चंदवानी, ओमी मनवाणी,निक साहनी,पवन डेंबरा,राजू शादीजा आदि ने किया।पार्षद आशीष चटकेले,दीपक राठौर भी उपस्थित रहे।

*सांसद ने सिंधु भवन के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया*

अपने उद्बोधन में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि सिंधी समाज पुरुषार्थी समाज है।अपने बल पर,अपनी कड़ी मेहनत से समाज ने ऊंचाइयां हासिल की है और हमारी पार्टी सदैव सौभाग्यशाली रही है कि आपके समाज का हमें भावनात्मक लगाव और सहयोग सदैव मिलता रहा है।सिंधी समाज के अनेक राजनेता बड़ी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।आपने सिंधी दिवस से पूर्व एक हाइमास्ट लगाए जाने की भी घोषणा की।सिंधू भवन के निर्माण में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
भाजपा के नए जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि सिंधी समाज सदैव भाजपा के साथ रहा है।आपके समाज ने नागरिक अभिनंदन कर मुझ पर अब यह नैतिक जिम्मेदारी आ गई है कि मैं आपके साथ विशेष रूप से ध्यान देता रहूं।मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगा।पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि सिंधी समाज का भरपूर प्यार स्नेह आदर सत्कार सदैव हम सभी को मिलता रहा है।आशा है,आगे भी ऐसा स्नेह और प्रेम मिलता रहेगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने कहा कि 90 प्रतिशत सिंधी समाज हमारे साथ जुड़ा हुआ है।उम्मीद है कि नए अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर को भी आपका वही प्रेम और उसने मिलता रहेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक युवा सागर आरतानी की वैवाहिक वर्षगांठ और सचिव श्याम हेमवानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर सांसद और अन्य अतिथियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं भी दी गई।कार्यकर्ताओं पर अतिथियों ने पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह वर्धन किया।संचालन सागर आरतानी ने किया और आभार उपाध्यक्ष नानकराम चंदवानी ने व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!