
स.शि.म.कल्याणगंज विद्यालय में सुभाषचन्द्र जयंती व पराक्रम दिवस पर भैया बहिनों का शारीरिक प्रकटोत्सव आयोजित हुआ।
खण्डवा-आजाद हिंद फौज के संस्थापक महान सेनानायक व क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती एवं पराक्रम दिवस के अवसर पर स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में गुरुवार को भैया बहिनों का शारीरिक प्रकटोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भैया बहिनों का गण समता, योग व्यायाम का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्डवा जिले के टैफिक विभाग में पदस्थ डी.एस.पी श्री आनंद सोनी रहे साथ ही विशेष अतिथि के रूप में श्री भूपेंद्र जी चौहान थे।कार्यक्रम में छोटे-छोटे भैया बहिनों के द्वारा योग व्यायाम की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर खण्डवा विभाग के विभाग समन्वयक श्री सत्यनारायण जी लववंशी, संस्था प्राचार्या श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले,श्री जितेंद्र जी महाजन,श्री राधेश्याम जी चौहान व विद्यालय परिवार मौजूद रहा।












