
झाबुआ के शा. आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा कर स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। प्राचार्य डॉ. दीपक रावल ने खूनी हस्ताक्षर कविता के माध्यम से नेताजी को याद किया। आयोजन में मुख्य वक्ता डॉ. धूल सिंह खरत द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में सुभाष चंद्र बोस के जीवन व स्वतंत्रता में आजाद हिंद फौज के योगदान पर व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर प्रशानिक अधिकारी डॉ. ब्रह्म प्रकाश,स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ.पूजा बघेल , डॉ कपिला बाफना, डॉ श्रद्धा आशापुरे, डॉ. मनीष चौधरी,डॉ शरमा बघेल, प्रो. मुकेश बघेल, डॉ कीर्ति सिंगोरिया , डॉ वंदना पारकर,प्रो मुकेश सूर्यवंशी,प्रो. सोनिया चौहान, प्रो. रंगारी ,प्रो. विजित मेश्राम, डॉ राजेश पाल,डॉ. मधुबाला मारू ,डॉ योगेश जायसवाल ,प्रो. जितेंद्र कौरव प्रो. कोमल सिंह बारिया,प्रो. पार्वती भाबर,प्रो. प्रियंका डुडवे व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ.पूजा बघेल व आभार प्रो. प्रगति मिमरोट द्वारा व्यक्त किया गया।











