ताज़ा ख़बरें

*दिवंगत शासकीय सेवक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान*

खबर नगर निगम से...

*दिवंगत शासकीय सेवक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान*

खण्डवा-नगर निगम खंडवा के जलकार्य एवं सीवरेज विभाग में पंप कूली के पद पर पदस्थ दिवंगत शासकीय सेवक श्री शिवचरण ओंकार के निधन के उपरांत, उनके सुपुत्र श्री ऋतिक कनाडे को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। उन्हें सफाई संरक्षक के पद पर नियुक्ति का आदेश नगर निगम की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा सौंपा गया।

महापौर ने इस अवसर पर श्री ऋतिक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ऋतिक ने नियुक्ति आदेश प्राप्त करते हुए महापौर का आभार व्यक्त किया और निगम के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का वचन दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!