
रिपोर्टर रामपाल यादव गुना
गुना जिले के कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, जी द्वारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सिन्हा एवं वनमण्डलाधिकारी श्री अक्षय राठौर के निर्देशन में चांचौड़ा में आज बड़ी कार्यवाही करते हुए वन विभाग की लगभग 900 बीघा से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
जिले के चांचौड़ा तहसील में जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई बीनागंज रेंज के अंतर्गत खेड़ी कमलपुर और देदला बीट के आरएफ 21 और आरएफ 19 कक्ष में की गई। जहां अवैध अतिक्रमण कर फसल बोई गई थी, जिसे जिला प्रशासन ने जेसीबी एवं बुलडोजर चलाकर खड़ी फसल को नष्ट किया गया। इस दौरान जेसीबी से अतिक्रमणरोधी ट्रेंच खोदे गए। कार्यवाही के दौरान 60 जेसीबी और 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग के द्वारा समन्वय करते हुए यह कार्यवाही की गई। मौके पर पुलिसकर्मी, वज्र वाहन, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, और अश्रु गैस का दस्ता तैनात रहा।
इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं वन मंडलाधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले को अतिक्रमण मुक्त बनाना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा उक्त कार्यवाही पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के उद्देश्य से की गई।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा श्री रवि मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी राघोगढ़ श्री विकास कुमार आनंद, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मंजूषा खत्री, तहसीलदार श्री सुनील वर्मा, प्रभारी तहसीलदार श्री मयंक खेमरिया नायब तहसीलदार सुश्री रेणु कांसलीवाल,नायब तहसीलदार श्री शुभम जैन सहित पुलिस वन एवं राजस्व विभाग का अमला उपस्थित रहा











