ताज़ा ख़बरें

शिव महापुराण कथा मे पंडित चौरे ने टी.बी. से बचाव की दी जानकारी निक्षय मित्र बनकर टी.बी. मरीज को दिया फुड बास्केट

खास खबर

शिव महापुराण कथा मे पंडित चौरे ने टी.बी. से बचाव की दी जानकारी
निक्षय मित्र बनकर टी.बी. मरीज को दिया फुड बास्केट

खण्डवा 07 जनवरी, 2025 – कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत के निर्देशन में 100 दिवसीय निक्षय अभियान आयोजित हो रहा है। जिला क्षय अधिकारी डॉ. शक्तिसिंह राठौड़ ने बताया कि ग्राम बेड़िया में मंगलवार को शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक पंडित अभिषेक चौरे ने  उपस्थित कथा सुनने वाले नागरिकों से अपील की कि टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय शिविरों में एवं नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर संभावित मरीज अपनी जांच करवायें। उन्होंने समाज मे टी.बी. बीमारी के प्रति भय और भेदभाव न करने के प्रति जागरूक किया और 100 दिवसीय निक्षय अभियान की जानकारी भी दी, स्वयं निक्षय मित्र बनकर टी.बी. मरीज को फ़ूड बास्केट दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!