
जिला जेल में बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
खण्डवा 07 जनवरी, 2025 – जिला जेल परियोजना के अंतर्गत जिला जेल खंडवा एवं अन्य क्लोज सेटिंग में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अतुल माने के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें अन्य क्लोज सेटिंग में निवास करने वाले व्यक्तियों की जिला चिकित्सालय की टीम जितेंद्र प्रजापति आई.सी.टी.सी. काउंसलर, कन्हैया भालेराव, पीतांबर भोंसले लैब टेक्नीशियन एवं अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सभी जेल बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां दी गई। जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी एवं उप अधीक्षक श्री ललित दीक्षित से समन्वय करते हुए 343 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 343 बंदियों की निक्षय अभियान के तहत टी.बी. की स्क्रीनिंग की गई तथा 21 लोगों का स्पूटम कलेक्शन किया गया। जेल प्रशासन के पूर्ण सहयोग से शिविर का सफल संचालन किया गया। शिविर में कुल 343 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से संभावित व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। एच.आई.वी. का 1, वी.डी.आर.एल. का 1, एच.बी.वी. के 2, टी.बी. के स्पूटम कलेक्शन 21 एवं एस.टी.आई. के 7 मरीजों को उपचार दिया गया। स्वास्थ्य विभाग से जांच टीम में जितेन कुमार प्रजापति आई.सी.टी.सी. काउंसलर, पीतांबर भोसले एल.टी. आई.सी.टी.सी., कन्हैया भालराय एस.आई.टी. काउंसलर, स्मिता रंगारकर टी.बी.एच.वी. टी.बी. विभाग, दीपक ढाकसे एन.वी.एच.पी.सी. एल.टी. पीयर सर्पाेटर, विनोद लोवंशी एन.वी.एच.पी.सी. एल.टी., जया पवार, जावेद हुसैन परियोजना समन्वयक एवं आयुष प्रजापति के द्वारा स्क्रीनिंग की गई।










