
विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों के लिए महाविद्यालय खंडवा में युवाम 3.0‘ पोस्टर का विमोचन”

खंडवा ।। अच्छी पढ़ाई के साथ युवा अन्य गतिविधि, खेल, रैंप एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए पूनमचंद गुप्ता वोकेशनल महाविद्यालय खंडवा में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव “युवाम 3.0” का भव्य पोस्टर लांच किया गया, व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कॉलेज में युवाम 3.0 पोस्टर का विमोचन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दीपेश उपाध्याय एवं प्रबंधक सतीश पटेल ने फीता काटकर किया और आगामी कार्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, इस अवसर पर दी निमाड़ सोसायटी के अध्यक्ष संदीप गुप्ता एवं सचिव प्रज्ञान गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं,
“युवाम 3.0” का आयोजन 14 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 2025 तक किया जाएगा जिसमे प्रतिदिन खेल,रेम्प वॉक, सांस्कृतिक एवं लाइव कंसर्ट जैसे विविध आयोजन शामिल होंगे, इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थीगण भी उपस्थित रहे।









