ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

शासकीय महाविद्यालय मेघनगर के छात्र शैलेंद्र भूरिया ने संभाग स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्राप्त किया पहला स्थान

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

 

विगत दिनों में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में शासकीय महाविद्यालय मेघनगर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, महाविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों ने शासकीय महाविद्यालय झाबुआ में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागिता दी, जिसमें मनीषा धाक गायन प्रतियोगिता में, आंचल डामोर पोस्टर मेकिंग, रोहित बघेल एवं टीम प्रश्न मंच एवं शैलेंद्र भूरिया निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय से चयनित होकर जिला स्तर पर प्रतियोगी के रूप में गए। जिला स्तर से चयनित प्रतियोगी आंचल डामोर, शैलेंद्र भूरिया एवं रोहित बघेल अपने दल के साथ इंदौर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए तथा शैलेंद्र भूरिया ने निबंध प्रतियोगिता में संभाग स्तरी पर प्रथम स्थान प्राप्त कर शासकीय महाविद्यालय मेघनगर का परचम लहराया, आगामी चरण में शैलेंद्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय मेघनगर का ही नहीं बल्कि इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे, इस गौरांवित उपलब्धि के प्राप्त होने पर प्राचार्य महोदय प्रोफेसर मौलश्री कानूडे ने विद्यार्थियों का सम्मान किया और आने वाले उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी रेखा खरे ने संबंधित जानकारी साझा की,

इस अवसर पर समस्त महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!