राजस्थान

झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र में एक नाबालिक पीड़िता के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गंगधार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है

झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि थाना गंगधार में करीब 9 माह पुराने प्रकरण में अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र में एक नाबालिक पीड़िता के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गंगधार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुलजिम अनिल बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को भी दस्तयाब कर लिया गया है।

 

झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि थाना गंगधार में करीब 9 माह पुराने प्रकरण में अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में थानाधिकारी अमरनाथ जोगी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी, जिसमें बाबूलाल, रघुवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, दीपेश कुमार, विनोद कुमार, बृजेश कुमार, और महिला पुलिस कर्मी अनुसुया शामिल थे।

 

टिम द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद मुलजिम अनिल बैरागी को रामगंजमण्डी के पिपाखेड़ी रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। और पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कारवाई में अशोक कुमार साईबर सैल झालावाड़ और राकेश कुमार यादव वह गंगधार थाना पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!