
आप सभी के आशीर्वाद से मैं विधायक बनी हूं अब मेरा दायित्व है कि आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूं, ,,विधायक कंचन तंनवे,,
महती सिंचाई योजना के लिए खंडवा विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने विधायक का किया सम्मान एवं तुलादान,

खंडवा ।। मैया नर्मदा की असीम कृपा से जिले के हर खेत में मां नर्मदा का प्रवेश हो रहा है और अन्नदाता किसान अपने खेतों में पानी पहुंचने से खुशहाल हो रहे हैं, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा उदयन माइक्रो सिंचाई योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में 300 करोड रुपए की स्वीकृति देकर 83 गांव के किसानो की लगभग 53000 हेक्टेयर भूमि पर जल पहुंचाने की तैयारी शुरू कर ली है, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,विधायक कंचन मुकेश तनवे के प्रयासों से यह सफलता किसानों के लिए प्राप्त हुई है, जिसके माध्यम से लगभग खंडवा विधानसभा के प्रत्येक गांव में नर्मदा का जल पहुंचेगा और अन्नदाता किसान तीन बार अपनी फसल उगा सकेंगे, इस सिंचाई योजना से खंडवा के किसान काफी खुश है और उन्होंने योजना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मंगलवार को अनाज मंडी प्रांगण में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे का स्वागत समारोह आयोजित किया, खंडवा विधानसभा क्षेत्र के अन्नदाता किसानों ने विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं विधायक प्रतिनिधि सुपर विधायक मुकेश तंवे का जोरदार स्वागत किया, पुष्प वर्षा एवं बड़ी माला पहनाने के साथ विधायक कंचन मुकेश तनवे को किसानो की पहचान स्मृति स्वरूप हल भेंट किया, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा जो कहती है करके दिखाती है, कांग्रेस जैसे झूठे वादे भाजपा नहीं करती, हर वह असंभव कार्य जो कांग्रेस के लिए हुआ करता था वह वह कार्य भाजपा सरकार के चलते संभव होकर जिले के विकास में सहयोगी बना हुआ है, कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कहते थे नर्मदा का जल खेतों में पहुंचना असंभव है लेकिन हमारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उस असंभव कार्य को संभव किया है और जिले के अन्नदाता किसानों के खेतों में नर्मदा का जल करोड़ों रुपए की उदयन सिंचाई योजना के माध्यम से खेतों में पहुंच रहा है, मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के किसानों द्वारा आयोजित विधायक सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर विधायक कंचन तनवे का स्वागत किया इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने कहा कि मुझ जैसी छोटी भाजपा की कार्यकर्ता को आप लोगों ने जो सम्मान जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद विधायक बनने में दिया है इस आभार को मैं कभी भूल नहीं सकती, आपने मुझे जो आशीर्वाद और प्यार दिया है अब मेरा भी फर्ज है कि खंडवा विधानसभा क्षेत्र के हर क्षेत्रवासी की समस्याओं को में दूर कर सकूं, दादाजी के आशीर्वाद से लगातार मेरा प्रयास सफल हो रहा है और एक बड़ी योजना के माध्यम से मेरे विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में नर्मदा का जल पहुंचेगा खेत में हरियाली आएगी किसान भाई खुशहाल होंगे और जिला विकास की ओर अग्रणी होगा, इस योजना का टेंडर हो चुका है शीघ्र ही मुख्यमंत्री श्री यादव जी खंडवा पहुंचकर इसका भूमि पूजन करेंगे और कार्य शुरू होगा, सिंचाई योजना के साथ ही खंडवा मुंदी सड़क मार्ग जो जर्जर अवस्था में है वह भी शीघ्र बनेगा, खंडवा में यातायात की समस्या दूर करने के लिए हमने प्रयास शुरू कर दिए हैं, मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए बाईपास की घोषणा भी करवाएंगे, रूधी देशगांव मार्ग का कार्य तेजी से चल रहा है जिससे यातायात की समस्या दूर होगी, रूधी से कृषि कॉलेज तक मेजर रोड का कार्य भी शुरू होगा, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना फिर शुरू हो चुकी है ग्रामीण क्षेत्र के भाइयों को भी इसका लाभ प्राप्त होगा, जिस उम्मीद से आपने मुझे साथ दिया है पूरे 5 वर्ष आपकी सेवा के लिए तत्पर रहूंगी, किसान नेता गोपाल सिंह तोमर ने इस अवसर पर विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूर्व में 50 गांव में पानी पहुंचना शुरू हो चुका था जो गांव शेष रह गए थे अब उन गांवो में भी नर्मदा का जल पहुंचेगा,ताकि इससे किसान समृद्ध होगा, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने भी इस सिंचाई योजना के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन तनवे एवं सुपर विधायक मुकेश तनवे को इस महती योजना के लिए धन्यवाद देते हो कहां की मुख्यमंत्री के 1 वर्ष बेमिसाल के साथ खंडवा विधानसभा क्षेत्र में भी एक वर्ष में कई योजनाओं की मंजूरी सक्रिय विधायक के प्रयासों से संभव हो सकी हैं, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने कहा कि मैं भी किसान हूं और गांव में खेती करते हुए आगे बड़ा हूं खेती में क्या आवश्यकता होती है मुझे मालूम है हम सब का सौभाग्य है कि भाजपा सरकार के चलते 300 करोड रुपए की एक बड़ी योजना हमें मुख्यमंत्री श्री यादव द्वारा प्रदान की गई है,इस योजना से 83 गांव के अन्नदाता किसानों के खेतों में पानी पहुंचेगा और हमारा किसान भाई खुशहाल होगा, चुने हुए जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि विधानसभा क्षेत्र की जनता के दुख दर्द को समझे उनकी समस्याओं का निराकरण करें, वह प्रयास हमारे द्वारा शुरू कर दिए गए हैं, शासन प्रशासन के नुमाइंदो से मेरा निवेदन है कि क्षेत्र वासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहे हैं, किसी भी प्रकार की ढील इसमें बर्दाश्त नहीं की जाएगी विकास कार्यों में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा, ईमानदारी से शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन हो जिससे जनता को उसका लाभ प्राप्त हो सके, आप सभी अन्नदाता किसान भाइयों को विश्वास दिलाता हूं आपकी हर समस्या का निदान होगा हम पति-पत्नी मिलकर आप लोगों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, जल्द ही आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए टोल फ्री नंबर की घोषणा की जाएगी, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वागत के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खंडवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित थे, सर्वप्रथम उपस्थित जनों ने विधायक का स्वागत किया वहीं विधायक कंचन मुकेश तंनवे ने सभी उपस्थित जनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं सीर झुका कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया, कार्यक्रम में एक स्क्रीन टीवी के माध्यम से विधायक के कार्यों की झलकियां भी दिखाई गई, अंत में किसान भाइयों द्वारा अनाज से विधायक कंचन तनवे का तुलादान भी किया गया,कार्यक्रम का सफल संचालन किसान नेता सरपंच बालकृष्ण करौडी ने किया एवं आभार तपन डोंगरे ने माना, आयोजित स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना, परमजीत सिंह नारंग विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे,सुपर विधायक मुकेश तंनवे, गोपाल सिंह तोमर पप्पू सिंह जादम, पूना शंकर पटेल, नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष हरिश सेन, श्याम फूलमाली, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र बजाज, पंडित शैलेंद्र पांडे, सुनील जैन,राजेंद्र अग्रवाल, संतोष गुप्ता, लोकेंद्र सिंह गौड़, रामकिशन पटेल, रामपाल सिंह सोलंकी, दगडू भास्करे, ओम गुप्ता , शंकर सिंह, जगराम सिंह नायक,नत्थू लालजी चाचारिया, शंकरसिंह जी, कड़वा जी ढेपड़ा, नानूराम मांडले, बालकृष्ण करौडी दिनेश पालीवाल गणेश गुरबाणी दिना पवार, सोमनाथ काले, राजपाल राठौड ,ओंकार जयसवाल,आशीष चटकेले,विशाल छाबडा, प्रदीप पाटीदार, संदेश गुप्ता, बलदेव मौर्य,दिनकर देशमुख, चंद्रेश पचौरी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।










