आईटीआई खण्डवा में 2 जनवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला
खण्डवा 31 दिसम्बर, 2024 – जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार आगामी 2 जनवरी 2025 को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेलों का आयोजन शासकीय आई.टी.आई. खण्डवा में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र में 300 बेरोजगार युवक/युवतियों की निजि क्षेत्र में भर्ती की जायेगी।जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलौटे ने बताया कि इस रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यार्थी की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वी, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा (सभी ट्रेड), स्नातक एवं स्नातकोत्तर मांगी गई हैं। जिसमें आयु सीमा 18 वर्ष से 35 वर्ष तक और वेतनमान 8 हजार से 20 हजार रूपये दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अन्य सुविधाएँ कम्पनियों के नियमानुसार रहेंगी।इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज की फोटो कॉपी, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
2,533 1 minute read












