
हमे बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है..अभाविप जिला संयोजक हर्ष वर्मा

खण्डवा-भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब किसी एक धर्म या जाति के नहीं थे उन्होंने हमेशा समाज को नई दिशा देने का काम किया है। उनका सपना एक नैतिक एवं जाति मुक्त समाज की रचना करना था। बाबा साहब का मानना था कि जीवन लंबा नहीं बड़ा और महान होना चाहिए, आज हमें बाबा साहब के विचारो को आत्मसात करने की आवश्यकता है।यह विचार अभाविप के जिला संयोजक हर्ष वर्मा ने संविधान रचियता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की पुण्यतिथि पर सामाजिक समरसता दिवस के दौरान व्यक्त किये।हरसूद,बोरगांव,मुंदी,खालवा,खारकला आदि इकाइयों ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।इस दौरान अजय बंजारे, पृथ्वीराज महाजन, योगेंद्र हीरे,दुर्गेश राठोर, सत्यम पटेल, कृष्ण पाल रावत आदि कार्यकर्ताओं सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।













