ताज़ा ख़बरें

निमाड़ के आदिवासियों का रेल देखने का सपना पूर्ण हो, इस हेतु ताप्ती नर्मदा रेल समिति के साथ ही निमाड के तीनों सांसद कर रहे हैं प्रयास,

खास खबर

निमाड़ के आदिवासियों का रेल देखने का सपना पूर्ण हो, इस हेतु ताप्ती नर्मदा रेल समिति के साथ ही निमाड के तीनों सांसद कर रहे हैं प्रयास,

लगभग 6 करोड रुपए की लागत से स्वीकृत खंडवा अलीराजपुर रेल लाइन का अंतिम सर्वे का कार्य शीघ्र होगा शुरू,

वर्षों से रेल लाइन का इंतजार कर रहे निमाड़ में आने वाले कुछ समय में बीछेगा का रेल लाइन का जाल,

खंडवा।। हमारे निमाड़ के सांसद जनप्रतिनिधियों और ताप्ती नर्मदा रेल लाइन समिति एवं समिति के प्रमुख दामोदर जी अग्रवाल की प्रमुख मांग पर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में रेल लाइन के प्रयास किए गए, इसमें सफलता प्राप्त हो चुकी है, खंडवा अलीराजपुर रेल लाइन के अंतिम सर्वे की स्वीकृति केंद्र सरकार से प्राप्त हो चुकी है, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया भी हो गई है, इसका सर्वे शीघ्र होकर बजट में शामिल होकर खंडवा अलीराजपुर रेल मार्ग को स्वीकृति प्राप्त हो इस हेतू खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बड़वानी से राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी लगातार प्रयास कर रहे हैं, चल रही लोकसभा में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने करोड़ों रुपए की लागत की इंदौर मनमाड़ रेल लाइन की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव को धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर रेल लाइन का अंतिम सर्वे शीघ्र हो लोकसभा में अपनी प्रस्तुति दी। चर्चा के दौरान खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी उनके साथ ही उपस्थित थे और उन्होंने अन्य सांसदों के साथ बैंच थप थपाकर अभिवादन किया, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि लगभग 6 करोड़ की लागत से खंडवा अलीराजपुर रेल लाइन का अंतिम सर्वे किया जाना है जिसको लेकर टेंडर हो चुके हैं और रेलवे के इंजीनियर श्री वारंगे के अनुसार 10 दिनों के अंदर सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा,नए खंडवा अलीराजपुर रेल लाइन प्रोजेक्ट से आर्थिक विकास में निमाड़ को मदद मिलेगी, यह रेल परियोजना आदिवासी बहुल क्षेत्रों और पिछड़े इलाकों को मुख्य धारा से जोड़ने में मदद करेगी,ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर संपर्क होगा, क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी, यह शिक्षा,स्वास्थ्य, व्यापार और परिवहन जैसे क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!